Class 10th Biology Vvi Question answer कक्षा 10 जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर

Class 10th Biology Vvi Question answer कक्षा 10 जीव विज्ञान प्रश्न उत्तर

प्यारे साथियों इस नए आर्टिकल में आप सभी को बताने वाले हैं क्लास 10th के बायोलॉजी का वी क्वेश्चन आंसर आप लोग इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें एवं इसे अपने कॉफी पर नोट जरूर करें क्योंकि फाइनल परीक्षा में इससे कई प्रश्न पूछे जाएंगे ।

Biology Vvi Question answer 

1. जैव प्रक्रम किसे कहते हैं ?

उत्तर – वे सारी क्रियाएं जिनके द्वारा जीवो का अनुरक्षण होता है जैव प्रक्रम कहलाती है जैसे- पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन इत्यादि ।

2. पोषण से आप क्या समझते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर – वह विधि जिससे द्वारा जीव पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते है – पोषण कहलाते हैं । ये दो प्रकार के होते हैं (i) स्वपोषण (ii) परपोषण

3. स्वपोषी और परपोषी में अंतर लिखें ।

उत्तर – स्वपोषी – ऐसे जीव जो अपने भोजन के लिए अन्य जीवो पर निर्भर ना रहकर अपना – भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, स्वपोषी कहलाते है। जैसे- पेड़-पौधे, शैवाल परपोषी – वैसे जीव जो अपना भोजन स्वयं ना बनाकर किसी ना किसी रूप में अन्य – जीवो पर निर्भर रहते है, परपोषी कहलाते हैं। जैसे – मनुष्य एवं अन्य जीव

4. प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं? इसके लिए समीकरण लिखिए ।

उत्तर – प्रकाश संश्लेषण हरे पेड़ पौधों द्वारा भोजन बनाने की एक विधि है जिसमें पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायुमंडल से C*O_{2} एवं भूमि से खनिज लवण एवं जल ग्रहण कर अपना भोजन बनाते हैं।

5. सजीव के मुख्य चार लक्षणों को लिखें

उत्तर – सजीवों के मुख्य चार लक्षण निम्नलिखित हैं-

(i) चलन या गति (ii) श्वसन (iii) प्रजनन (iv) वृद्धि एवं विकास ।

6. कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस मापदण्ड का उपयोग करेंगे ?

उत्तर – यदि कोई वस्तु सजीव है तो उनमें सजीवों के लक्षण जैसे -पोषण, वृद्धि, स्वसन, उत्सर्जन, जनन, इत्यादि होगा |

7. हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है?

उत्त्तर – आमाशय के जठर ग्रंथि से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का स्राव होता है। यह अम्ल निष्क्रिय पेप्सिनोजेन को सक्रिय पेप्सिन नामक एंजाइम में परिवर्तित करता है जो भोजन के प्रोटीन पर प्रतिक्रिया कर उसे पेप्टोन (peptone) बदल देती है। यह एक जीवाणुनाशक की तरह कार्य करता है तथा भोजन में उपस्थित बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

8. पित्त क्या है? मनुष्य के पाचन में इसका क्या महत्व है

उत्तर – पित्त गाढ़ा हरे रंग का क्षारीय द्रव है जिसका PH 8.9 होता है जो यकृत से स्रावित होता है। मनुष्य के पाचन क्रिया में महत्त्व (i) पित्त अम्लीय काइम को समाप्त कर क्षारीय बना देता है। (ii) पित्त के लवणों (bile salts) जैसे -सोडियम ग्लाइकोलेट तथा सोडियमं टॉटोकोलेट भोजन के जटिल वसा का विखण्डन तथा पायसीकरण (emulsification) कर देते हैं। जिससे भोजन के वसा का पाचन होता है।

9. पाचक एंजाइमो का क्या कार्य है ?

उत्तर – पाचक एंजाइम भोजन के विभिन्न पोषक तत्वो को जटिल रूप से सरल रूप में बदलकर घुलनशील बनाता है ताकि इनका आसानी से पाचन हो सके । उदाहरण : कार्बोहाइड्रेट का माल्टोस में बदलना

10. श्वसन की परिभाषा दें।

उत्तर – श्वसन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें वातावरण से ऑक्सीजन ग्रहण कर शरीर की कोशिकाओं में पहुँचाया जाता है जहाँ आक्सीजन ग्लूकोस का आक्सीकरण कर C*O_{2} H*O_{2} एवं ऊर्जा का निर्माण होता है।

11. मछली, मच्छर, केंचुआ और मनुष्य के मुख्य श्वसन अंगों के नाम लिखें

उत्तर – मछली – क्लोम / गिल्स, मच्छर – ट्रेकिया केंचुआ – त्वचा, मनुष्य – फेफड़ा

12. किण्वन क्या है? इसका समीकरण लिखें।

उत्तर – किण्वन एक जैव-रासायनिक क्रिया है। इसमें जटिल कार्बनिक यौगिक सूक्ष्म सजीवों की सहायता से सरल कार्बनिक यौगिक में विघटित होते हैं। इस क्रिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। किण्वन के प्रयोग से अल्कोहल या शराब का निर्माण होता है।

13. अत्यधिक व्यायाम के दौरान खिलाड़ी के शरीर में क्रैप होने लगता है, क्यों?

उत्तर -अत्यधिक व्यायाम के दौरान खिलाड़ी के शरीर में ऑक्सीजन तथा पानी का अभाव हो जाता है, जिससे पाइरुवेट का विघटन लैक्टिक अम्ल में हो जाता है। इसके कारण मांसपेशियों में दर्द की अनुभूति होती है तथा शरीर में क्रैप होने लगता है।

14. वाष्पोत्सर्जन एवं स्थानान्तरण में अंतर लिखें

उत्तर – वाष्पोत्सर्जन- पौधों के वायवीय भागों से जल का रंध्रों (stomata) द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन की क्रिया वाष्पोत्सर्जन (transpiration) कहलाती है।

स्थानांतरण – पौधे के एक भाग से दूसरे भाग में खाद्य पदार्थों के जलीय घोल के आने- – जाने को खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण कहा जाता है।

15. रक्त के दो कार्य लिखें।

उत्तर – रक्त के दो कार्य निम्न हैं –

(i) पोषक पदार्थों के परिवहन

(ii) शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन में

16. ऑक्सीहीमोग्लोबिन क्या है?

उत्तर – हमारे रक्त में पाए जाने वाला हिमोग्लोबिन आक्सीजन से क्रिया करके ऑक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है।

17. पादप में भोजन स्थानान्तरण कैसे होता है?

उत्तर -पादप में भोजन का स्थान्तरण फ्लोएम उत्तकों द्वारा नीचे-ऊपर अर्थात दोनों दिशाओं में होता है।

18. रक्त का द्विगुण परिवहन क्या है?

उत्तर – रक्त परिवहन के एक चक्र को पूरा करने में हृदय से होकर दो बार गुजरता है। एक बार यह शुद्ध और एक बार यह अशुद्ध रहता है। इस प्रकार रक्त का परिवहन द्विगुण परिवहन कहलाता है।

19. रक्त के जमने में पट्टिकाणुओं (Platelets) की क्या भूमिका है?

उत्तर – रक्त की जमने में पट्टीकाणुओं की अहम भूमिका होती है। इसमें थ्रोम्बिनप्लास्टीन नामक प्रोटीन पाया जाता हैं जो रक्त के प्लाज्मा में पाए जाने वाले प्रोथ्रोम्बिन को श्राम्बिन में बदलकर रक्त को जमने में सहायता करता है ।

20. उत्सर्जन किसे कहते हैं?

उत्तर – जीवों के शरीर में उपापचायी क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन उत्सर्जन कहलाता है।

21. मानव में पाए जाने वाले उत्सर्जित पदार्थों के नाम लिखें।

उत्तर – मानव में पाए जाने वाले उत्सर्जी पदार्थ निम्न हैं यूरिया, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प इत्यादि ।

22. मनुष्य में वृक्क कौन सा कार्य करता है?

उत्तर – वृक्क के दो महत्वपूर्ण कार्य निम्न हैं –

(i) रक्त को छानना

(ii) मूत्र का निर्माण करना

23. ग्लौमेरुलर फिल्ट्रेशन क्या है?

उत्तर – ग्लौमेरुलर छन्नी की तरह कार्य करता है। रक्त के साथ ग्लौमेरुलस में यूरिया यूरिक अम्ल, ग्लूकोस, लवण, प्रोटीन इत्यादि सभी आते हैं। इन सभी को छानकर अलग करना ग्लौमेरुलर फिल्ट्रेशन कहलाता है।

24. मानव मूत्र के अवयवों की प्रतिशत मात्रा क्या है?

उत्तर – मानव मूत्र में जल यूरिया तथा सोडियम क्लोराइड रहते हैं। मानव मूत्र में 96% जल 2 प्रतिशत यूरिया एवं 2% अन्य पदार्थ होते हैं।

25. डायलिसिस मशीन किसे कहते हैं?

उत्तर – जब वृक्क का कार्य एक अतिविकसित मशीन के इस्तेमाल से संपादित कराया जाता है, तो इससे डायलिसिस मशीन कहा जाता है। डायलिसिस मशीन एक कृत्रिम वृक्क की तरह कार्य करता है।

26. डायलिसिस किसे कहते हैं?

उत्तर – जब मनुष्य में रक्त को शुद्ध करने का काम किसी मशीन के द्वारा किया जाता है तो इसे डायलिसिस कहा जाता है । यह रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि है इस विधि को तब अपनाया जाता है जब किसी व्यक्ति का वृक्क कार्य नहीं करता है।

27. पौधे अपना उत्सर्जी पदार्थ किस रूप में निष्कासित करते हैं?

उत्तर – पौधे अपना उत्सर्जी पदार्थ छाल, टेनिन, रेजीन, गोंद एवं लेटक्स के रूप में निष्कासित करता है।

28. पौधों में उत्सर्जन कैसे होता है?

उत्तर – पौधों में उत्सर्जन के लिए कोई विशेष अंग नहीं होता है पौधे अपने उत्सर्जी पदार्थ पत्तियों, छालो, फलों, बीजों के माध्यम से शरीर से निष्कासित कर देते हैं।

29. तंत्रिका तंत्र के क्या कार्य है?

उत्तर – तंत्रिका तंत्र के निम्न कार्य हैं

(i) जैविक क्रियाओं का नियंत्रण एवं समन्वय करना

(ii) सोचने समझने में सहायता करना

(iii) सांस लेना, हृदय स्पंदन आदि क्रियाओं को संपादित करना

30. तंत्रिका ऊतक कैसे क्रिया करता है?

उत्तर – तंत्रिका उत्तक न्यूरॉन सेल से मिलकर बना होता है। सूचनाओं के आधार पर यह निर्णय लेते हैं तथा निर्णय को मांसपेशियों तक भेजते हैं।

31. न्यूरोट्रांसमीटर क्या है?

उत्तर -न्यूरोट्रांसमीटर एक प्रकार का रासायनिक संदेशवाहक है जो एक रासायनिक सिनैप्समें मौजूद संकेतों को एक न्यूरॉन से दूसरे तक पहुंचाता है।

32. तंत्रिका तंत्र के क्या कार्य है?

उत्तर – तंत्रिका तंत्र के निम्न कार्य हैं

(i) जैविक क्रियाओं का नियंत्रण एवं समन्वय करना (ii) सोचने समझने में सहायता करना (iii) सांस लेना, हृदय स्पंदन आदि क्रियाओं को संपादित करना

33. तंत्रिका ऊतक कैसे क्रिया करता है?

उत्तर – तंत्रिका उत्तक न्यूरॉन सेल से मिलकर बना होता है। सूचनाओं के आधार पर यह निर्णय लेते हैं तथा निर्णय को मांसपेशियों तक भेजते हैं।

34. न्यूरोट्रांसमीटर क्या है?

उत्तर -न्यूरोट्रांसमीटर एक प्रकार का रासायनिक संदेशवाहक है जो एक रासायनिक सिनैप्समें मौजूद संकेतों को एक न्यूरॉन से दूसरे तक पहुंचाता है।

Class 10th Biology vvi Question

35. प्रतिवर्ती क्रिया एवं प्रतिवर्ती चाप में क्या अंतर है?

उत्तर – प्रतिवर्ती क्रिया – वह क्रिया है जिसे मेरूरज्जू नियंत्रित करता है तथा यह क्रिया हमारी इच्छा से नियंत्रित नहीं होती। इसके विषय में हम सोच नहीं सकते।

प्रतिवती चाप – न्यूरॉनों में आवेग संचरण एक निश्चित पथ में होता है। इस पथ को प्रतिवर्ती चाप कहते हैं।

36. पादप हॉर्मोन क्या है? दो पादप हॉर्मोन का नाम लिखें।

उत्तर – पौधों की जैविक क्रियाओं के बीच समन्वय स्थापित करने वाले रासायनिक पदार्थ को हार्मोन कहते हैं। दो पादप हार्मोन निम्न है- आक्जिन, जिबरेलिन

37. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?

उत्तर – पादप के तने के ऊपरी भाग के द्वारा प्रकाश स्रोत की दिशा की ओर गति करना प्रकाशानुवर्तन कहलाता है। पौधों का तना प्रकाश के प्रति अनुक्रिया दिखाता है। जिसके कारण यह उसी दिशा में मुड़ जाता है।

38. जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?

उत्तर – जंतुओं में रासायनिक समन्वय हॉर्मोन के द्वारा होता हैं। ये अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्त्रावित होते हैं।

39. जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?

उत्तर – जंतुओं में रासायनिक समन्वय जिन्हे हॉर्मोन कहते हैं, के द्वारा होता हैं। ये अन्तः स्त्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्त्रावित होते हैं।

40. मधुमेह से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – यदि इंसुलिन हार्मोन का स्त्राव उचित मात्रा में नहीं हो तो मधुमेह नामक रा जाता है। ऐसे रोगी के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा असंतुलित हो जाती है। मधुमेह का उपचार इंसुलिन के इंजेक्शन द्वारा किया जाता है। इससे मधुमेह स्थाई रूप से ठीक नहीं होता है। इस बीमारी को परहेज (उचित खान-पीन) द्वारा नियंत्रण में रखा जाता है।

41. आयोडिन की कमी से कौन-सी बीमारी होती है तथा कैसे?

उत्तर – आयोडीन की कमी से घेघा नामक रोग होता है जब मनुष्य में आयोडीन की कमी होती है तो थाइराक्सिन हार्मोन बनाने के लिए थायराइड ग्रंथि अधिक फैल जाती है। जिसके कारण से मानव का गला फूल जाता है जिसे घेघा कहा जाता है।

42. मनुष्य में चीनी के पाचन में कौन हॉर्मोन सहायक है?

उत्तर – मनुष्य के चीनी के पाचन में इंसुलिन नामक हार्मोन सहायक होता है, जो अग्न्याशय से स्रावित होता है। इस हार्मोन की कमी से मधुमेह नामक रोग हो जाता है।

43. पिट्यूटरी ग्रंथि को ‘मास्टर ग्रंथि’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर – पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है क्योंकि यह अन्य सभी अंतः स्रावी ग्रंथियों से निकलने वाले हार्मोन को नियंत्रित करती है।

Model paper  DOWNLOAD 
Telegram  CLICK HERE
Youtube  LINK 1

Disclaimer:- हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुंचाती है हमारा उद्देश्य है शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाना है, जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह जान सके, इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा। धन्यवाद

Leave a comment