Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Bihar Board Class 10th Hindi Vvi Subjective Questions Answer 2024

Amresh Bhaskar

By Amresh Bhaskar

Published On:

---Advertisement---

Bihar Board Class 10th Hindi Vvi Subjective Questions Answer 2024

प्यारे साथियों आप सभी को इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले हैं जितने भी छात्र एवं छात्राएं हैं बिहार बोर्ड क्लास 10th की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यहां पर हिंदी का अति लघु एवं दीर्घ लघु उत्तरीय प्रश्न सब्जेक्टिव क्वेश्चन के रूप में लेकर आए हैं आप लोग इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें नीचे दिए गए सब्जेक्टिव क्वेश्चन को आप लोग नोट जरूर करें

Class 10th Hindi Vvi Subjective Questions Answer 

1. लेखक क्यों पूछता है कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है, पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ?

उत्तर -लेखक आज के मनुष्य से यह पूछना चाह रहा है कि वह किस ओर बढ़ रहा है-पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर। नाखून क्यों बढ़ते हैं ? अबोध बालिका का यह प्रश्न मनुष्य जाति को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अस्त्र-शस्त्र की होड़ में लगा मानव आज पशुता की ओर बढ़ रहा है। यह हमारी पाश्विक वृत्ति का परिणाम है। यह मानव सभ्यता का संहारक रूप है। सृष्टि का विनाशक रूप है।

2. बहुजातीय राष्ट्र की हैसियत से कोई भी देश भारत का मुकाबला क्यों नहीं कर सकता ? (उत्तर 30 शब्द में दें)

उत्तर– बहुजातीय राष्ट्र की हैसियत से कोई भी देश भारत का मुकाबला नहीं कर सकता, बात शत-प्रतिशत सही है। वैसे तो संसार में अनेक देश बहुजातीय और बहुभाषा-भाषी हैं पर भारत जितनी बहुजातीयता कहीं नहीं। यहाँ समय-समय पर न जाने कितनी जातियाँ आयीं और यहाँ की जातियों में घुलमिल कर एक हो गयीं। उन सबके सम्मिलन से विकसित सभ्यता-संस्कृति ही हमारी भारतीयता की पहचान है जो संसार में अद्वितीय हैं।

4. बहादुर अपने घर से क्यों भाग गया था ? (उत्तर 30 शब्द में दें)

उत्तर– बहादुर के पिता जीवित नहीं थे, उसकी माँ ही घर को चलाती थी। जो स्वभाव से गुस्सैल होने के कारण बहादुर को बहुत मारती-पीटती थी। एक दिन जब उसने अपनी भैंस के पीटे जाने के कारण बहादुर को बड़ी बेदर्दी से मारा-पीटा तो वह तंग आकर घर से भाग निकला।

5. ‘मन लेहु पै देहु छटाँक नहीं’ से कुवि का क्या अभिप्राय हैं ?

उत्तर– वस्तुतः यहाँ कवि प्रेम के भावों को एक नया रूप देना चाहता है। प्रेमी और प्रेमिका प्रेम भावों में ऐसे बँध जाते हैं जिनसे वे मुक्त नहीं हो सकते हैं। दोनों एक-दूसरे का प्रेम अन्तर्मन में धारण कर लेते हैं। यहाँ कवि मन के बराबर लेकर छटाँक न देने की स्थिति के माध्यम से नायिका के प्रति अपने मनोभावों को उजागर करता है।

6. भारत माता अपने ही घर में प्रवासिनी क्यों बनी हुई है ? (उत्तर 30 शब्द में दें)

उत्तर– अभाव और गरीबी से ग्रसित भारत का चित्र विकीर्ण हो गया है। दृष्टि झुक गई है। अधरों पर मुस्कान की रेखा नहीं झलकती है बल्कि रोदन से फड़फड़ाते हैं। आज सर्वत्र विषादमय वातावरण बना हुआ हैं। गुलामी की बेड़ी में जकड़ी हुई वह आज स्वयं अभाव से ग्रसित है। विदेशी वस्तुओं से आज यह पटी जा रही है। आज स्वयं वह विदेशिनी की भाँति जीवन जीने के लिए विवश हो गई है।

7. जातिप्रथा भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण कैसे बनी हुई है ? (उत्तर 30 शब्दों में दें)

उत्तर– हिन्दू धर्म की जाति प्रथा किसी भी व्यक्ति को ऐसा पेशा चुनने की अनुमति नहीं देती है, जो उसका पैतृक पेशा नहीं हो, भले ही वह उस पेशा में पारंगत हो। इस कारण पेशा परिवर्तन की अनुमति न देकर जाति प्रथा भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण बनी हुई है।

8. काशू और मदन के बीच इझगड़ों का कारण क्या था ? इस प्रसंग के द्वारा लेखक क्या दिखाना चाहता है ? (उत्तर 30 शब्दों में दें)

उत्तर– मदन द्वारा गाड़ी छूने उपरान्त सेन परिवार के ड्राइवर ने उसे धक्का दिया था। इससे आहत मदन ने ड्राइवर का प्रतिकार कर दिया था। इस प्रतिकार की सजा उसे ही नहीं उसके माता-पिता को भी नसीहत के रूप में दे दी गई। मदन का कुंठित मन एक दिन काशू के ऊपर उग्र हो गया। लट्टू खेलने के नाम पर दोनों एक-दूसरे से उलझ गये। इस झगड़ा में काशू के दो दाँत टूट गये। इसका परिणाम हुआ कि मदन के पिता को नौकरी से निकाल दिया गया। वस्तुतः यहाँ लेखक ने अमीरी-गरीबी के बीच पनपती घृणा, वैमनस्य आदि को चित्रित किया है।

9. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों ? (उत्तर 30 शब्दों में दें)

उत्त्तर-सच्चे भारत का दर्शन आदर्श समाज में संभव है। आदर्श समाज में बहुविध हितों में सबका भाग होता है। दूध-पानी की तरह लोग हिले मिले रहते है। लोकतंत्र मूल रूप में सामूहिक जीवनचर्या और सम्मिलित अनुभवों के आदान-प्रदान का नाम है। वहीं भारत का सच्चा दर्शन संभव है।

10. बहादुर पर ही चोरी का आरोप क्यों लगाया जाता है और उस पर इस आरोप का क्या असर पड़ता है ? (उत्तर 30 शब्दों में दें)

उत्तर-रिश्तेदार की पत्नी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चोरी का आरोप बहादुर पर लगा दी। परिवार के सभी सदस्यों ने उसे प्रताड़ित किया। लेखक ने भी अंत में बहादुर पर हाथ छोड़ दिया। बहादुर इस अमानवीय व्यवहार से तंग आ गया। वह उदास रहने लगा और काम में लापरवाही करने लगा। यही नहीं एक दिन घर छोडकर भाग गया।

11. सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए लेखक ने किन विशेषताओं को आवश्यक माना है ? (उत्तर 30 शब्दों में दें) 3

उत्तर-लोकतंत्र मूलतः सामूहिक जीवनचर्या की एक रोति तथा समाज के सम्मिलित अनुभवों के आदान-प्रदान का नाम है। सच्चे लोकतंत्र की स्थापना के लिए समरसता, भ्रातृत्व एवं स्वतंत्रता आवश्यक है। सामाजिक जीवन ऐसा होना चाहिए जिसमें अबाघ संपर्क के अनेक साधन व अवसर उपलब्ध है। अपने साथियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का भाव ही लोकतंत्र के लिए आवश्यक तत्त्व हैं।

Bihar Board Class 10th Hindi Vvi Subjective

TelegramClick Here
YoutubeSUBSCRIBE

 

Amresh Bhaskar

Amresh Bhaskar

Amresh Bhaskar is a Professional Blogger who does Web Blogging and shares his thoughts, information, and experiences on the Website. He Blogs his writings on various topics to educate and entertain the masses.

Leave a comment